छत्तीसगढ़ में जीत की ओर बढ़ रही कांग्रेस (लीड-1)

रायपुर, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को जारी मतगणना में कांग्रेस बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक बड़ा झटका लगा है।

रायपुर, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को जारी मतगणना में कांग्रेस बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक बड़ा झटका लगा है।

पहले दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार 90 सीटों में से 61 पर आगे चल रहे हैं।

भाजपा उम्मीदवार 21 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे हैं। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस से पीछे होने के बाद मुख्यमंत्री रमन सिंह ने फिर से बढ़त बना ली हैं लेकिन उनके सभी कैबिनेट मंत्री अपने प्रतिद्वंद्वियों से पीछे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन सात निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रहा है।

भाजपा यहां 2003 से सत्ता में है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493