मप्र में जोरदार टक्कर, शुरुआती रुझान में कांग्रेस को मामूली बढ़त (लीड-2)

भोपाल, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी हैं। पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई और उसके बाद ईवीएम की गिनती शुरू हो चुकी है। रुझान जो सामने आए है, उसमें कड़ी टक्कर दिख रही है, भाजपा को जहां 101 सीटों पर बढ़त मिली है वहीं कांग्रेस 104 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं आठ सीटों पर अन्य आगे हैं।

राज्य में मतगणना की शुरुआत डाक मतपत्रों से हुई। डाक मतपत्रों की गिनती पूरी हुई। शुरुआती रुझान के मुताबिक, भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है। भाजपा 101 सीटों पर आगे है, वहीं कांग्रेस 104 सीटों पर मामूली अंतर से आगे चल रही है। वहीं, अन्य आठ सीटों पर आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर सिर्फ दो सीटों का ब्यौरा दिया गया है, दोनों पर भाजपा आगे है।

शुरुआती दौर में भाजपा के दो प्रमुख नेता और सरकार के मंत्री दतिया से नरोत्तम मिश्रा और ग्वालियर से जयभान सिंह पवैया पीछे चल रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगे चल रहे हैं।

राज्य में 2,899 उम्मीदवारों के भाग्य का आज फैसला होने वाला है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच मतगणना हो रही है। राज्य के 51 जिला मुख्यालयों के 230 विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती हो रही है। मतगणना 230 प्रेक्षकों की मौजूदगी में 306 हॉल में मतगणना हो रही है। इसमें 3,220 टेबलें मतगणना के लिए लगाई गई हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493