विधायक अमरजीत ने पूछा, “छत्तीसगढ़ में वर्ष 2015-16 से 30 अक्टूबर 2017 तक प्रदेश के किस-किस जिले में कितनी संख्या में किसान आत्महत्या के मामले दर्ज हैं?”
गृहमंत्री रामसेवक पैकरा की ओर से लिखित जवाब आया कि इस अवधि में प्रदेश में आत्महत्या के 14 हजार 705 मामले दर्ज किए गए।
कांग्रेस विधायक ने जब पूछा कि इस अवधि में आत्महत्या करने वालों में कितने किसान थे और कितने अन्य लोग, तो गृहमंत्री ने कहा कि आत्महत्या करने वालों में 1,344 किसान थे और 13 हजार 361 अन्य थे।
अमरजीत ने आगे पूछा, “इनमें से कितने लोगों ने आर्थिक तंगी और कितने लोगों ने कर्जदारी से पीड़ित होकर आत्महत्या की? सरकार की ओर से इन मृतकों के परिवारों को कितनी-कितनी सहायता राशि दी गई?”
पैकरा ने कहा, “आर्थिक तंगी के कारण 13 और कर्जदारी से पीड़ित होकर 19 व्यक्तियों ने आत्महत्या की। शासन की ओर से 25 मृतकों के परिजनों को 16 लाख 35 हजार 924 रुपये की सहायता राशि दी गई।”
dharmpath.com dharmpath