एलओसी पर भारत-पाकिस्तान के बीच गोलीबारी

जम्मू, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच गुरुवार को नियंत्रण रेखा (एओसी) पर गोलीबारी हुई। यह गोलीबारी पाकिस्तान की सेना द्वारा ‘अकराण, गोलीबारी’ करने के कारण हुई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह गोलीबारी राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में हुई।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “पाकिस्तान सेना ने सेना और नागरिकों को निशाना बनाया और छोटे हथियारों, मोर्टार से हमला किया। भारत ने इसका माकूल जबाव दिया और बदले में जबावी गोलाबरी की। गोलीबारी अभी तक जारी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493