छत्तीसगढ़ में 72 नक्सलियों ने किया समर्पण

नारायणपुर के एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियानों के बढ़ते दबाव और शासन के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर 70 पुरुषों और 2 महिलाओं समेत 72 नक्सली माओवादी संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो गए।

उन्होंने बताया कि इन 72 नक्सलियों में 3 एलजीएस सदस्य, 1 डीएकेएमएस, 8 सीएनएम, 4 जनताना सरकार, 45 मिलिशिया सदस्य, 1 पार्टी कमेटी अध्यक्ष और 10 नक्सलियों के सहयोगी हैं।

मीणा ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले 18 नक्सलियों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा विभिन्न अपराधों में गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा चुका है। तीन एलजीएस सदस्य पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। इनके अलावा और तीन पर 10,000 रुपये, आठ पर 5000 रुपये, दो पर 1,000 रुपये, एक पर 400 रुपये और तीन पर 300 रुपये तथा एक नक्सली पर 200 रुपये का इनाम घोषित है।

मीणा ने कहा कि बड़ी संख्या में नक्सलियों के आत्मसर्पण से क्षेत्र के गांवों में नक्सलियों का प्रभाव कम होगा और क्षेत्र में विकास कार्यो में तेजी आएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493