पहले सलवा जुडूम का नेतृत्व कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा ने किया था और राज्य सरकार ने इसमें मदद की थी। दो साल पूर्व महेंद्र का निधन झीरम घाटी में नक्सली हमले में हो गया था।
सलवा जुडूम पार्ट-2 के संबंध में अंतिम निर्णय 25 मई को आयोजित बैठक में लिया जाएगा। छविंद्र कर्मा की मानें तो जनजागरण के अभाव में बस्तर में नक्सली समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। गांवों में उनका दबदबा बढ़ा है तो झीरम घाटी की घटना के बाद उनका दुस्साहस भी बढ़ चुका है।
समझा जा रहा है कि 25 मई को झीरम घाटी में नक्सली हमले में शहीद महेंद्र कर्मा की पुण्यतिथि में आयोजित सभा में सलवा जुडूम-2 की रूपरेखा तय होगी। छविंद्र कर्मा के अलावा जुडूम आंदोलन से जुड़े सुखदेव ताती, चैतराम अटामी आदि भी इससे जुड़ चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath