नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मंगलवार को ग्रामीण विकास मंत्रालय के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
उप सचिव सतीश कल्होत्रा और प्रभागीय अधिकारी प्रधान सिंह को शिकायतकर्ता से 45,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
शिकायतकर्ता मंत्रालय को टैक्सी की आपूर्ति करता है।
सीबीआई ने एक वक्तव्य जारी कर बताया कि दोनों अधिकारियों ने शिकायतकर्ता से उसके बिलों को मंजूरी दिलाने के एवज में 68,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।
दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार-निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
dharmpath.com dharmpath