छत्तीसगढ़ : 50 सरपंच प्रत्याशियों के अपहरण का अंदेशा

indexसूत्रों के अनुसार, दोरनापाल एवं केरलापाल के मध्य की दर्जनभर पंचायतों के चुनाव में खड़े हुए लगभग 50 सरपंच पद के प्रत्याशियों को नक्सलियों ने बैठक के लिए बुलाया था। बीते 9 जनवरी को ये सभी प्रत्याशी नक्सलियों के बुलावे पर उनके बताए स्थान पर पहुंचे थे।

अकेले दुब्बाटोटा गांव से पांच सरपंच प्रत्याशी, दो पूर्व सरपंच सहित 10 लोग बैठक में शामिल होने गए थे। ये सभी सरपंच पद के प्रत्याशी चार दिनों बाद भी घर नहीं लौटे हैं। समझा जाता है कि नक्सलियों ने इनका अपहरण कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने पर्चे और बैनरों के माध्यम से चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है। आशंका है कि नक्सली धमकी के बावजूद चुनाव में भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों को सबक सिखाने के लिए नक्सलियों ने उन्हें अगवा किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि उन्हें भी प्रत्याशियों के जंगल नहीं लौटने की सूचना मिली है, लेकिन अब तक किसी ने भी इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। इसके बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और पतासाजी शुरू कर दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493