छात्रा से हुआ प्यार, शिक्षक की पीट-पीटकर की हत्या

राजधानी में फिर एक गुरु-शिष्य का रिश्ता दागदार हुआ। इस बार कलयुगी गुरु ने अपनी शिष्या को भगाया इससे गुस्साए छात्रा के घरवालों ने शिक्षक को पीट-पीटकर मार डाला। मॉल थाना क्षेत्र के बहदों मलकापुर गांव में रहने वाले रामकुमार (32) एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। बताया जाता है शिक्षक को एक छात्रा से ही प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो साथ जीने मरने की कसमें खाईं और घर से दूर जाने के इरादे से सोमवार को घर से भाग निकले।

घरवालों ने जब लड़की को तलाशना शुरू किया तो वह नहीं मिली। घर से शिक्षक भी लापता था। परिजनों ने ढूंढा तो शिक्षक मलिहाबाद थानाक्षेत्र रहमानखेड़ा स्थित जौरिया गांव का मजरा गोझीहार में मिल गया जहां लड़की के घरवालों ने प्लास्टिक की पाइप से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। शिक्षक की करतूतों की वजह से ग्रामीणों ने उसे नहीं बचाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चीखता रहा शिक्षक, पीटते रहे लोग

ग्रामीणों के मुताबिक, शिक्षक चीखता रहा वह जान बख्शने की गुहार लगाता रहा लेकिन लड़की के घरवालों का दिल नहीं पसीजा। लड़की भगाने के आरोप के चलते गांव वालों ने भी उसे नहीं बचाया। इसके चलते उसकी जान चली गई। इस संबंध में थाना प्रभारी मलिहाबाद उमाशंकर उत्तम ने बताया मृतक के घरवालों की तहरीर के आधार पर लड़की के पिता राजाराम और भाई अनिल और मुनीष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

निगोहा में शादी समारोह में युवक की हत्या

मंगलवार रात नौआ गांव मौरावां उन्नाव में रहने वाले रमेश कनौजिया (35) अपनी मौसी की नातिन के शादी समारोह में राजधानी के निगोहा थानाक्षेत्र के मदाखेड़ा गांव में आये थे। बताया जाता है लड़की के घरवालों से ही उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ गई तो घरवालों ने उन्हें दौड़ा लिया और गांव के बाहर सड़क पर पटरा-बल्ली की दुकान से लकड़ी के डंडे उठाकर लड़की के घरवालों ने पीट-पीटकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी निगोहा अरूण प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493