जतीय जनगणना की रिपोर्ट से गरीबी दूर करने में मदद मिलेगी : लालू

पटना, 21 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि जातीय जनगणना की रिपोर्ट जारी होने से गरीबी दूर करने में मदद मिलेगी।

पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री संयुक्त प्रगतिशील गंठबंधन (संप्रग) की योजनाओं को हरी झंडी दिखाकर नाम कमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पटना भारतीय प्रैाद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) संप्रग की देन है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री करने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना की रिपोर्ट इसलिए जारी नहीं की, क्योंकि रिपोर्ट जारी होने के बाद उसे अलग से बजट का प्रावधान करना होगा।

लालू ने कहा, “जातीय जनगणना की रिपोर्ट जारी न होने से गरीब-गुरबों, दलित, अतिपिछड़ों और अकलियत समाज को नुकसान होने वाला है।”

इससे पहले लालू के 26 जुलाई को उपवास और 27 जुलाई को बिहार बंद की तैयारी के सिलसिले में राजद की एक बैठक पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर आयोजित की गई।

बैठक में लालू ने कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों से जातीय जनगणना की रिपोर्ट जारी न होने से होने वाले नुकसान की जानकारी देने का निर्देश दिया तथा कार्यक्रमों को सफल करने की तैयारी में जुट जाने की अपील की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493