जदयू ने उप्र में सक्रियता बढ़ाई, प्रदेश महासचिव नियुक्त

यहां का प्रदेश नेतृत्व दिन-रात पार्टी के संगठन को मजबूत करने और अपने कार्यकर्ताओं का कुनबा बढ़ाने की दिशा में जुट गया है। इसी क्रम में पार्टी ने 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के अवसर पर गाजियाबाद निवासी राजेंद्र प्रताप सिंह पटेल को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है।

शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैया ने जनपद बाराबंकी और कुशीनगर के कुछ लोगों को पार्टी सदस्यता ग्रहण कराई।

भैया ने कहा कि राजेंद्र के पार्टी में आने से प्रदेश में संगठन को मजबूती मिलेगी। पार्टी को इसका लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में मिलेगा।

इसके अलावा, जनपद बाराबंकी से अजय कुमार मिश्रा, रवि वर्मा, शिवेंद्र कुमार देशराज यादव एवं जनपद कुशीनगर से जयदीप पटेल जदयू की नीतियों पर आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी में शामिल हो गए। इन सभी लोगों को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भैया ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493