तेलंगाना, आंध्र प्रदेश शीतलहर की चपेट में

हैदराबाद, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)।तेलंगाना व आंध्र प्रदेश भयानक शीतलहर की चपेट हैं, जहां कई जगहों पर रात का तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है।

हैदराबाद मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी दी है कि तेलंगाना के सभी जिलों में शीतलहर की स्थिति अगले पांच दिनों तक बनी रहेगी।

अदिलाबाद का पारा शनिवार को चार डिग्री तक पहुंचने के बाद यह तेलंगाना की सबसे ठंडी जगह बन गई। मेडक में तापमान आठ डिग्री सेल्सियस, रामागुंडम में नौ डिग्री सेल्सियस तथा निजामाबाद में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हैदराबाद में शनिवार का दिन मौसम का सबसे सर्द दिन रहा, जहां तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शहर के बाहरी इलाके में स्थित हामकीपेट में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बीते दो दिनों के दौरान पारा गिरने से लोगों खासकर बुजुर्गो, बच्चों, भिखारियों व सड़कों पर जीवन गुजारने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शीतलहर करीमनगर, मेडक व रंगारेड्डी जिले की ओर अग्रसर हो चला है।

हैदराबाद मौसम केंद्र के प्रभारी निदेशक वाई.के.रेड्डी ने शीतलहर का कारण उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं को बताया है।

विशाखापत्तनम जिले का मिनुमुलुरू आंध्र प्रदेश की सबसे ठंडी जगह बन गई है, जहां पारा गिरकर छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जिले के अन्य जगहों पर तापमान सात से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493