जद (यू) लक्षद्वीप, मणिपुर और उप्र में भी लड़ेगा चुनाव, उम्मीदवार तय

पटना, 14 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में सत्तारूढ़ नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (युनाइटेड) लोकसभा चुनाव में बिहार से बाहर लक्षद्वीप, उत्तर प्रदेश और मणिपुर में अपने उम्मीदवार उतारेगी। इन सभी सीटों के लिए प्रत्याशी तय कर लिए गए हैं।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख घटक दल जद (यू) के महासचिव क़े सी़ त्यागी ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि जद (यू) का बिहार में गठबंधन है, इसके अलावा किसी अन्य राज्य में उनका किसी से कोई गठबंधन नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि पार्टी लक्षद्वीप और मणिपुर में एक-एक सीट पर, जबकि उत्तर प्रदेश में तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।

उन्होंने बताया कि इन सीटों के लिए उम्मीदवार भी तय कर लिए गए हैं।

उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश के अकबरपुर संसदीय सीट से रवि सचान को जबकि राबर्ट्सगंज से अनिता कोल और पीलीभीत सीट से डॉ़ भारत पटेल को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावे लक्षद्वीप से डॉ़ सदीक कोआ को तथा मणिपुर बाहरी से पाओ हाइथु को उम्मीदवार बनाया गया है।”

त्यागी ने कहा कि बिहार में भी सीटों को लेकर कोई विवाद नहीं है, जल्द ही यहां भी सीटों और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493