लखनऊ, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस दुर्घटना मामले की जांच रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंप दी गई है। इस आशय की जानकारी गुरुवार को अधिकारियों ने दी। 20 मार्च को उत्तर प्रदेश में राय बरेली के समीप हुई दुर्घटना में 39 लोग मारे गए।
मुख्य रेलवे आयुक्त (दक्षिण-मध्य डिवीजन) डी. के. सिंह द्वारा बुधवार को सौंपी गई रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि ‘रेलगाड़ी के कामकाज में त्रुटि’ रहने के कारण दुर्घटना हुई।
सूत्रों ने कहा कि आयुक्त ने व्योरा दिया है कि रेलगाड़ी का एंगल कॉक किस तरह ठीक तरह से काम नहीं कर रहा था, जिससे इंजन और दो डिब्बे पटरी से उतर गए।
23 मार्च को उन्होंने दुर्घटनास्थल का दौरा किया था जहां एंगल कॉक को जंप किया पाया गया।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह ने कहा कि यह जाम एंगल कॉक के कारण हुआ। जाम एंगल कॉक के कारण अन्य डिब्बो के ब्रेकों ने काम नहीं किया।
जांच के दौरान स्टेशन मास्टर, स्टेशन अधीक्षक, जनता एक्सप्रेस के चालक और गार्ड और 87 अन्य के बयान दर्ज किए गए।
एंगल कॉक को आगे की जांच के लिए सिकंदराबाद भेजा गया है।
dharmpath.com dharmpath