जनता जान चुकी है ‘अच्छे दिन’ वालों की असलियत : अखिलेश

कानपुर, 11 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कानपुर देहात में पौधरोपण कर पर्यावरण सप्ताह की शुरुआत की। समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए कहा कि जनता ‘अच्छे दिन’ वालों की असलियत जान चुकी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए अखिलेश ने कहा कि जनता लोकसभा चुनाव में भाजपा द्वारा किए गए ‘अच्छे दिन’ लाने के वादों की असलियत जान चुकी है।

गौरतलब है कि पूरे प्रदेश में यूपी सरकार का पांच करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जो आंकड़े पेश किए जा रहे हैं, उससे देश का भला नहीं होगा।

इसके साथ ही अखिलेश ने कहा कि अक्टूबर से डॉयल 100 से 10 मिनट में पुलिस पहुंचेगी। विकास में चर्चा नहीं करने वाले ‘लॉ एंड आर्डर’ का मुद्दा उठा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने कार्यो का हवाला देते हुए कहा कि किसी सरकार ने इतने लैपटॉप नही बांटे। समाजवादी पेंशन 55 लाख महिलाओं को दिया जा रहा है। सड़क बनाई, लैपटॉप को गांव-गांव में बांटकर दिखाया। 18 लाख लैपटॉप बांटकर रिकॉर्ड बनाया।

अखिलेश ने कहा कि सूखे से निपटने के लिए तालाब खुदवाए जा रहे हैं।

राज्य में चंबल नदी को सबसे साफ-सुथरी करार देते हुए उन्होंने कहा कि नदियों की सफाई से पर्यावरण संतुलित रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना को दिल्ली वाले ज्यादा गंदा कर रहे हैं, इसे साफ करने की जरूरत है। पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ लगाना जरूरी है।

अखिलेश ने सोमवार को विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कन्नौज से सांसद व उनकी पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि इस जागरूता रैली से लोगों को परिवार नियोजन का संदेश मिलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493