जनता तय करे विकास चाहिए या बंदूक : वी.के. सिंह

रायपुर, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वी.के. सिंह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी पहुंचे। प्रदेश में लगातार हो रही नक्सल वारदातों पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार इस दिशा में अच्छा काम कर रही है, अब यहां के मूल निवासियों को तय करना है कि उन्हें विकास चाहिए या बंदूक।

रायपुर प्रवास के दौरान एक निजी चैनल से बातचीत में सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सेना की तैनाती नहीं हुई है, यहां नक्सल मोर्चो पर पैरामिल्रिटी फोर्स तैनात है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय आदिवासी भी रहते हैं, ऐसे में वहां तैनात सुरक्षाबल को एक सुनियोजित रणनीति बनाने की जरूरत है। एक ऐसी रणनीति जो सुरक्षाबल पर ग्रामीणों का विश्वास बढ़ा सके और नक्सलवाद का खात्मा कर सके।

नक्सलियों को मिलने वाली कथित विदेश मदद के मुद्दे पर जनरल सिंह ने कहा कि उनके सेना प्रमुख रहते ऐसा कोई ‘इनपुट’ नहीं मिला। वह यहां चल रहे फिल्मोत्सव के समापन समारोह में भाग लेने आए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493