ममता ने बांग्लादेश को नए साल की शुभकामनाएं दीं

कोलकाता, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को बांग्लादेश के लोगों को बंगाली नव वर्ष के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

ममता बनर्जी ने ट्विटर पर पोस्ट किया, “मैं बांग्लादेश में अपने भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। पोएला बोएशाख की शुभकामनाएं।”

पोएला का मतलब होता है पहला। जबकि बोएशाख बंगाली पंचाग का पहला माह होता है।

बांग्लादेश में इसे 14 अप्रैल को मनाया जा रहा है, जबकि भारत में इसे 15 अप्रैल को मनाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493