नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि सरकार जल्द ही 24 नए मुद्दों पर काम शुरू करेगी जो इसे (सरकार को) सीधा देश के लोगों से जोड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि एक साल के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाए जाने वाले परिवर्तनों से पार्टी के कार्यकर्ता गौरवान्वित महसूस करेंगे।
यहां पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के पार्टी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, “जल्द ही केंद्र सरकार 24 नए मुद्दों पर काम करेगी, जो सरकार को सीधा जनता से जोड़ेंगे। एक साल के भीतर दिखने वाले अच्छे परिणाम हमारे कार्यकर्ताओं को गौरवान्वित महसूस कराएंगे।”
भाजपा अध्यक्ष मे पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे विपक्षी पार्टियों के दुष्प्रचार से गुमराह न हों और मोदी द्वारा किए जा रहे अच्छे कामों का प्रचार करें।
शाह ने कहा, “अगर अपनी उपलब्धियों की सहायता से हमने पांच साल में लोगों का दिल जीत लिया तो देश की जनता हमें आने वाले दशकों तक सेवा का मौका देगी।”
dharmpath.com dharmpath