बिहार : बसपा ने 49 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

पटना, 12 जुलाई (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने रविवार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में 49 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

बसपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष भरत बिन्द ने यहां कहा, “हमने आगामी चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।”

बिंद ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगी और पार्टी के पास राज्य की दर्जनों विधानसभाओं में भारी समर्थन है।

ज्ञात हो कि बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493