जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर अखिलेश ने किया माल्यार्पण

पार्क में सपा की ओर से एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। जनेश्वर मिश्र को छोटे लोहिया के नाम से भी जाना जाता है। जनेश्वर मिश्र पार्क में उनकी प्रतिमा की स्थापना की गई है। आज उनकी पुण्यतिथि पर इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अंबिका चौधरी, अहमद हसन, नारद राय सहित सपा महासचिव रामगोपाल यादव भी मौजूद थे।

जनेश्वर मिश्र पार्क को एशिया का सबसे बड़ा पार्क कहा जा रहा है। बीते साल पांच अगस्त को इसका उद्घाटन हुआ था। खाद्य मंत्री नारद राय का कहना है कि इतना बड़ा पार्क है। अभी इसका उद्घाटन हुए कुछ महीने ही बीते हैं। निर्माण कार्यों में वक्त को लग ही जाता है। उनका कहना है कि अभी यहां किसी के आने पर कोई रोक-टोक नहीं है, क्योंकि अभी कोई टिकट नहीं लागू हुआ है।

जनेश्वर मिश्र पार्क करीब 376 एकड़ में बना है। इसे बनाने में करीब 300 करोड़ रुपये की लागत आई थी। इसी पार्क में इसके पहले सपा का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493