नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के कारण प्रवासी भारतीयों द्वारा आप को किए जाने वाले समर्थन को झटका लगा है।
केजरीवाल ने एक साक्षात्कार में आईएएनएस से कहा, “हां यह बात सही है कि मोदी की अपील के कारण प्रवासी भारतीयों से आप को मिलने वाला समर्थन प्रभावित हुआ।”
अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की उपज आप ने प्रवासी भारतीयों का ध्यान अपनी ओर खासा आकर्षित किया है।
पार्टी को उन्होंने भारी रकम भी दान स्वरूप दी है।
वहीं, अमेरिका तथा ऑस्ट्रेलिया के आधिकारिक दौरे के दौरान मोदी प्रवासी भारतीयों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहे हैं। उन्होंने उनके लिए कई योजनाओं की भी घोषणा की है। प्रवासी भारतीयों को लुभाने के लिए उन्होंने जीवन भर के वीजा की भी घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath