जबलपुर में 4 आरोपी समेत 7.50 लाख की शराब जब्त,ड्राय डे पर बेचने की तैयारी में थे

जबलपुर-मध्य प्रदेश के जबलपुर में 2 अक्टूबर के ड्राय डे से पहले अवैध शराब के भंडारण और बिक्री की तैयारी का मामला सामने आया है। रांझी और पाटन थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए करीब 7.50 लाख रुपए की देशी और विदेशी शराब जब्त की है। दोनों मामलों में पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि, रांझी मामले का मुख्य आरोपी बबलू पटवा फरार है।रांझी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांधी व्यायामशाला के पास बबलू पटवा के घर दबिश देकर 112 पेटी शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार, जब्त शराब की मात्रा करीब 1 हजार 5 लीटर और कीमत लगभग 6 लाख रुपए है। कार्रवाई के दौरान महेश यादव और जानी एंथेनी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को आशंका है कि 2 अक्टूबर को शराब दुकानें बंद रहने के कारण इस स्टॉक को अलग-अलग इलाकों में बेचने की तैयारी थी।

पुलिस के मुताबिक, रांझी क्षेत्र में शराब के अवैध भंडारण की सूचना मुखबिर से मिली थी। इसके बाद सीएसपी सतीश साहू के निर्देश पर टीआई उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने एक साथ बबलू पटवा के ठिकाने पर कार्रवाई की और तलाशी के दौरान शराब की पेटियां बरामद की।

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493