नायरा एनर्जी का भोपाल में पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए महंगा हुआ

भोपाल-प्राइवेट तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल के दाम 5 रुपए और डीजल के दाम 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए हैं। नई दरें शनिवार सुबह से लागू हो गई हैं। इस बदलाव के बाद भोपाल में नायरा के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल 119.54 रुपए और डीजल 102.64 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।कंपनी ने यह कदम अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच उठाया है। बढ़ती लागत और मौजूदा रिटेल कीमतों के बीच के अंतर को कम करने के उद्देश्य से नायरा ने ईंधन के दाम संशोधित किए हैं।

नायरा एनर्जी ने इससे पहले भी इस साल पेट्रोल और डीजल के दामों में इसी तरह की बढ़ोतरी की थी। ईरान संघर्ष के चलते वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर दबाव बढ़ने के बाद 26 मार्च को कंपनी ने पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर महंगा किया था। इसके बाद पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने पर कंपनी ने 1 जुलाई को राहत दी थी। उस समय पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में क्रमशः 5 रुपए और 3 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी।

नायरा की बढ़ोतरी का असर फिलहाल सरकारी तेल कंपनियों के ग्राहकों पर नहीं पड़ा है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया है। रिलायंस जियो भी फिलहाल पुरानी दरों पर ही ईंधन बेच रहा है।

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493