जमेशदपुर से जुड़े टाला नडाए

जमेशदपुर, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की नई फ्रेंचाइजी जमेशदपुर एफसी ने सेनेगल के स्ट्राइकर टाला नडाए के साथ लीग के आगामी संस्करण के लिए करार किया है।

जमेशदपुर, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की नई फ्रेंचाइजी जमेशदपुर एफसी ने सेनेगल के स्ट्राइकर टाला नडाए के साथ लीग के आगामी संस्करण के लिए करार किया है।

क्लब ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।

क्लब के साथ जुड़ने पर नडाए ने कहा, “जमेशदपुर एफसी में आ कर मैं अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पा रहा हूं। मैं काफी लंबे समय से भारत में खेलना चाहता था और आखिरकार मुझे मौका मिल गया।”

उन्होंने कहा, “मैं इस बात को जानकर खुश हूं कि हमारे मुख्य कोच स्टीव कोपेल मुझे अच्छा खिलाड़ी मानते हैं और मुझे टीम में चाहते हैं। सत्र से पहले मैं अपनी टीम के साथ जुड़ने के लिए बेताब हूं।”

कोपेल ने कहा, “मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि टला नडाए ने क्लब के साथ जुड़ने के लिए हामी भरी। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि वह हमारे साथ अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यह हमारे लिए अहम करार है क्योंकि हम जल्द ही नए सत्र के लिए तैयारियां शुरू करने वाले हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493