भारत-नेपाल संयुक्त सैन्याभ्यास रविवार से

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत और चीन के बीच सिक्किम सेक्टर में दो महीने से अधिक समय तक जारी रहे गतिरोध के समाप्त होने के चंद दिनों बाद भारत और नेपाल की सेनाएं रविवार से संयुक्त सैन्याभ्यास करने जा रही हैं।

संयुक्त सैन्याभ्यास सूर्य किरण सलझांडी में नेपाल आर्मी बैटल स्कूल में आयोजित होगा। इसमें प्रत्येक देश के लगभग 350 सैनिक भाग लेंगे। यह सैन्याभ्यास उग्रवाद और आतंकवाद रोधी रणनीति पर केंद्रित होगा।

तीन सितंबर से 16 सितंबर तक आयोजित युद्धाभ्यास अपनी तरह का 12वां संस्करण है।

भारतीय सैन्य अधिकारियों के अनुसार, विभिन्न देशों के साथ हुए कई सारे सैन्य प्रशिक्षण अभ्यासों में सूर्य किरण सैनिकों की भागीदारी के मामले में सबसे बड़ा सैन्याभ्यास है।

दोनों सेनाओं के बीच बटालियन स्तर का संयुक्त युद्धाभ्यास पहाड़ी इलाकों में आतंकवाद रोधी अभियान पर केंद्रित होगा। आपदा प्रबंधन और आपदा राहत का संयुक्त अभियान भी इस युद्धाभ्यास का हिस्सा होगा।

सूर्य किरण श्रेणी का युद्धाभ्यास भारत और नेपाल में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493