जमैका के धावक पॉवेल ने रचा इतिहास

जगरेब (क्रोएशिया), 9 सितम्बर (आईएएनएस)। जमैका के धावक असाफा पॉवेल ने 100 मीटर स्पर्धा में एक नया इतिहास रच दिया।

पॉवेल ने 100 मीटर स्पर्धा को 100वीं बार 10 सेकेंड से कम समय में पूरा कर यह नया कीर्तिमान स्थापित किया।

समाचार एजेंसी सीएमसी के अनुसार स्पर्धा के पूर्व विश्व रिकॉर्डधारक पॉवेल ने मंगलवार को जगरेब में हुए विश्व चैलेंज मीट में 100 मीटर स्पर्धा 9.96 सेकेंड में पूरी की और शीर्ष स्थान हासिल किया।

इस स्पर्धा में अमेरिका के धावक माइक रोजर्स दूसरे तथा तुर्की के धावक रामिल गुलियेव तीसरे स्थान पर रहे।

दिग्गज कैरिबियाई धावक किम कॉलिंस और नेविस इस स्पर्धा में 10.31 सेकेंड समय के साथ चौथे स्थान पर रहे।

वहीं महिलाओं की 100 मीटर स्पर्धा में जमैका की सिमोने फेसी 11.25 सेकेंड समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

अमेरिका की कैंडिस मैकग्रोन (11.10 सेकेंड) विजेता रहीं।

जमैका की नोवलेने विलियम्स ने महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493