जम्मू : उपमुख्यमंत्री के काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

जम्मू, 5 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता के काफिले की एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शनिवार को हुए इस हादसे में कैमरामैन की मौत हो गई और अन्य तीन लोग घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि कविंद्र गुप्ता का काफिला जब जम्मू जिले में गंगयाल क्षेत्र से गुजर रहा था, तब काफिले में शामिल एक वाहन के चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन एक नहर जा गिरा।

पुलिस ने कहा, “इस हादसे में कैमरामैन सुरम सिंह की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। दो घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि तीसरे घायल व्यक्ति का इलाज गांधी नगर अस्पताल में चल रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493