जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ में कर्फ्यू बरकरार

जम्मू, 2 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश सचिव अनिल परिहार और उनके भाई की अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा हत्या करने के एक दिन बाद बाद शुक्रवार को भी जिले में कर्फ्यू लगा हुआ है।

प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए सेना बुलाई है।

जिला प्रशासन ने वरिष्ठ भाजपा नेता और उनके भाई अजीत की हत्या के तुरंत बाद कर्फ्यू लगा दिया था। गुरुवार रात जब दोनों दुकान बंद कर घर लौट रहे थे तभी किश्तवाड़ के टप्पल गली इलाके में दोनों भाईयों को करीब से गोली मारी गई।

अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया था।

पुलिस ने कहा कि अनिल परिहार की सुरक्षा में तैनात दो अंगरक्षकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे गुस्साए प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प हुई।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा कि यह घटना निराशा का परिणाम है और क्षेत्र में शांति का माहौल खराब करने के इरादे से की गई है।

ऐहतियात के तौर पर प्रशासन ने मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493