सर्वोच्च न्यायालय के 4 नए न्यायाधीशों ने शपथ ली

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शुक्रवार को न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता, न्यायमूर्ति आर.सुभाष रेड्डी, न्यायमूर्ति मुकेश कुमार रसिकभाई शाह व न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी ने शपथ ली।

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने इन्हें शपथ दिलाई।

इन चार न्यायाधीशों के शपथ लेने के साथ शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या 28 हो गई है। इस तरह 31 न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या में मात्र तीन न्यायाधीशों की कमी है।

न्यायमूर्ति गुप्ता, न्यायमूर्ति रेड्डी, न्यायमूर्ति शाह व न्यायमूर्ति रस्तोगी अपने पदोन्नति से पहले क्रमश: मध्य प्रदेश, गुजरात, पटना व त्रिपुरा उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश रहे हैं।

सर्वोच्च न्यायालय की कॉलेजियम ने 29 अक्टूबर को इनके पदोन्नति की सिफारिश की थी। इसे 30 अक्टूबर को आधिकारिक रूप से सार्वजनिक किया गया।

सरकार ने दो दिनों के भीतर शीर्ष अदालत में इनकी नियुक्ति की सिफारिश को मंजूरी दे दी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493