श्रीनगर, 17 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के मैदानी इलाकों में गुरुवार को बारिश हुई, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई।
यहां मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोट्स ने आईएएनएस को बताया, “पिछले 12 घंटों के दौरान राज्य के सभी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश दर्ज की गई।”
उन्होंने कहा, “हमें अगले 48 घंटों के दौरान जम्मू एवं कश्मीर में बारिश व बर्फबारी होने की उम्मीद है। आने वाले चार-पांच दिनों तक बदली छाई रहने की संभावना है। इस अवधि के दौरान दोपहर के बाद कभी कभी बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।”
मौसम विभाग के निदेशक ने कहा कि इस अवधि के दौरान लगातार बारिश होने की संभावना नहीं है।
dharmpath.com dharmpath