जम्मू एवं कश्मीर के विधायक पर हमला

जम्मू, 20 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के निर्दलीय विधायक इंजीनियर राशिद पर शनिवार को जम्मू क्षेत्र के राजौरी जिले में दक्षिणपंथी हिंदू समूह के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया।

राशिद ने कहा, “राजौरी जिले के भामला (सुंदरबानी) इलाके में बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने हत्या के उद्देश्य से आज (शनिवार) मुझ पर हमला किया।”

विधायक ने संवाददाताओं से कहा, “उन्होंने उस वाहन की खिड़की का शीशा तोड़ दिया, जिससे मैं सफर कर रहा था। उन्होंने मेरे चेहरे पर स्याही फेंकने की कोशिश की, लेकिन वह गाड़ी पर जा गिरा।”

इंजीनियर राशिद पिछले साल तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने श्रीनगर के विधायक होस्टल में एक बीफ पार्टी की मेजबानी की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493