पुलिस के अनुसार, कैयथ ग्राम पंचायत की सरपंच मीरा देवी के पति रूदल पासवान अपने वाहन से कहीं जा रहे थे, तभी बंदवार गांव के पास बैंक चौक के निकट मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उन्हें रोककर नजदीक से गोली मार दी। गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
नीमाचनपुरा के थाना प्रभारी दिनेश कुमार साहू ने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर हत्या की एक प्राथमिकी नीमाचनपुरा थाना में दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath