जम्मू एवं कश्मीर में अगवा किए गए युवकों में से एक की मौत

श्रीनगर, 9 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों द्वारा अगवा किए गए दो युवकों में से एक की मौत हो गई। युवक को गंभीर चोटें लगी थी, जिसके बाद उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

वहीं अन्य युवक जीवित है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने बुधवार को दो युवाओं का अपहरण कर लिया था जिनकी कुलगाम के मेहराज अहमद और खुदवानी के आरिफ अहमद के रूप में पहचान की गई थी।

अधिकारी ने कहा, “जब हमें आरिफ अहमद मिला तो उसके शरीर पर यातना के निशान साफ नजर आ रहे थे। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।”

उन्होंने कहा कि दूसरा युवक जीवित है। कुलगाम जिले की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493