राजग उम्मीदवार हरिवंश राज्यसभा के उपसभापति चुने गए (लीड-1)

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। जनता दल-युनाइटेड (जदयू) के सदस्य हरिवंश नारायण सिंह को गुरुवार को राज्यसभा का उपसभापति चुना गया।

हरिवंश को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने अपने उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतारा था।

हरिवंश ने विपक्ष के उम्मीदवार बी.के. हरिप्रसाद को 20 वोटों से हराया। हरिवंश को 125 जबकि हरिप्रसाद को 105 वोट मिले।

उन्होंने निर्वाचन के बाद सदन के नेता अरुण जेटली, संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार और विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद के साथ वाली सीट ग्रहण की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493