जम्मू एवं कश्मीर में गुरुवार तक बारिश, बर्फबारी

श्रीनगर, 14 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बुधवार को ताजा बर्फबारी हुई। मंौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में गुरुवार तक छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की बात कही है।

श्रीनगर, 14 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बुधवार को ताजा बर्फबारी हुई। मंौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में गुरुवार तक छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की बात कही है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि गुरुवार के बाद से मौसम में कुछ सुधार होगा। उन्होंने बताया कि राज्य में सामान्य बारिश 47.6 मिलीमीटर के मुकाबले एक अक्टूबर से सात नवंबर के बीच 83.5 मिलीमीटर बारिश हुई है।

लद्दाख क्षेत्र में कारगिल सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि लेह में शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री, पहलगाम में 1.3 डिग्री और गुलमर्ग में शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज हुआ।

जम्मू में 15.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ जबकि कटरा में 11.7 डिग्री, बटोटे में 7.4 डिग्री, बनिहाल में 0.5 डिग्री और भदरवाह में 4.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493