जम्मू एवं कश्मीर में तापमान हिमांक बिंदु से नीचे

श्रीनगर, 20 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार को भी तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है, जबकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश और बर्फबारी के अतिरिक्त मौसम आम तौर पर शुष्क रहेगा।”

उन्होंने बताया, “22 जनवरी की शाम से 26 जनवरी के बीच एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के राज्य में सक्रिय होने का अनुमान है, जिसके प्रभाव से हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है।”

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शुक्रवार को शून्य से 13.8 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 11.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारी के अनुसार, “लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 16.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया, जो राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा। कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 15 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।”

उन्होंने बताया, “श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।”

जम्मू में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री, कटरा में 6.5 डिग्री, बनिहाल में शून्य से 1.5 डिग्री नीचे, भदरवाह में शून्य से 4.6 डिग्री नीचे और बटोट में 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493