मप्र में बौछारें पड़ने की संभावना

भोपाल, 20 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह धुंध और कोहरे का असर रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी होने के कारण शुक्रवार को एक बार फिर ठिठुरन बढ़ गई। सुबह धुंध और कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, चंबल, रीवा संभागों के अलावा कटनी, उमरिया, शहडोल जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और धुंध व कोहरा छा सकता है।

राज्य के तापमान में बदलाव का क्रम जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री, इंदौर का 11 डिग्री, ग्वालियर का 9.3 डिग्री और जबलपुर का 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री, इंदौर का 22 डिग्री, ग्वालियर का 23.2 डिग्री और जबलपुर का 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493