पटना, 20 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह धूप निकली हुई है तथा मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम साफ रहने तथा तापमान में मामूली वृद्घि की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री, भागलपुर का 11.5 डिग्री, गया का 10.9 डिग्री तथा पूर्णिया का 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
पटना तथा गया का गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री, भागलपुर का 25.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath