जम्मू, 9 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार सुबह पाकिस्तान की सेना ने नियंत्रण रेखा से सटी भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की।
रक्षा सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने मेंढ़र सेक्टर के मंजकोट इलाके में सुबह 8.40 बजे गोलीबारी शुरू कर दी।
सूत्रों के अनुसार, “उन्होंने भारतीयों चौकियों को निशाना बनाने के लिए छोटे और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया। भारत की ओर से भी करारा जवाब दिया गया।”
रक्षा सूत्रों के अनुसार, दोनों ओर से गोलीबारी करीब एक घंटे तक जारी रही।
dharmpath.com dharmpath