जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी

जम्मू, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर सोमवार को भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी हुई।

एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने संवाददाताओं से कहा, “सुबह 7.45 बजे, पाकिस्तानी सैनिकों ने शाहपुर और केरनी सेक्टरों में मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से हमला करना शुरू कर दिया। हमारे सैनिकों ने इसका करारा जवाब दिया।”

प्रवक्ता ने बताया कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच गोलीबारी जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493