सपा संरक्षक मुलायम आज मैनपुरी से करेंगे नामांकन

लखनऊ, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव लोकसभा चुनावों के लिए आज सोमवार को मैनपुरी में अपना नामांकन करेंगे। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद तेजप्रताप यादव व राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव के अलावा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम मौजूद रहेंगे।

सपा के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया के अनुसार, “आज (सोमवार) सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव अपना नामांकन करेंगे। पार्टी नेताओं ने उनके नामांकन की सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। वह सैफई से चलकर मैनपुर सपा कार्यालय पहुंचेंगे जहां नामांकन की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वह 11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेंगे।”

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद वह फिर सपा कार्यालय पहुंचकर एक सभा संबोधित करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493