जम्मू एवं कश्मीर में न्यूनतम तापमान में सुधार

जम्मू/श्रीनगर, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है, लेकिन लेह में ठंड का कहर जारी है, जहां तापमान शून्य से 13 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

जम्मू/श्रीनगर, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है, लेकिन लेह में ठंड का कहर जारी है, जहां तापमान शून्य से 13 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा, “पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार रात से अगले तीन दिनों तक राज्य में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।”

जम्मू क्षेत्र, कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में इस अवधि के दौरान मध्यम से भारी बर्फबारी होगी।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.2 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 1.5 डिग्री नीचे और गुलमर्ग का तापमान शून्य दर्ज किया गया।

कारगिल राज्य का दूसरे सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री, कटरा में 9.9 डिग्री, बटोटे में 8.0 डिग्री, बनिहाल में 2.9, उधमपुर में 3.9 और भदरवाह में 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493