बिहार में मौसम साफ, तापमान में मामूली वृद्धि

पटना, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शनिवार सुबह मौसम साफ है तथा सुबह से ही धूप निकली है। इस बीच पुरवा हवा के मंद पड़ जाने के कारण तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है, “अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा, परंतु उसके बाद मौसम में बदलाव होने के आसार हैं। इसके बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड बढ़ेगी।”

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का शनिवार का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री, गया व भागलपुर का 12.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493