श्रीनगर, 17 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सोमवार को पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी एवं गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया।
एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, “भारतीय पक्ष ने भी प्रभावी एवं कड़ाई से मुंहतोड़ जवाब दिया है।”
सूत्रों ने कहा कि घायल जवान 21 सिख रेजिमेंट का है।
इससे पहले सोमवार को ही पुंछ तथा राजौरी जिले में सोमवार तड़के पाकिस्तानी गोलाबारी व गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया तथा एक लड़की की मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath