जम्मू एवं कश्मीर में पुलिसकर्मी शहीद

श्रीनगर, 16 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक स्थानीय पुलिसकर्मी शहीद हो गया।

श्रीनगर, 16 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक स्थानीय पुलिसकर्मी शहीद हो गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सोपोर शहर के पास वन क्षेत्र जलूरा में आतंकवादियों के एक समूह के छिपे होने की विशेष सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने एक अभियान शुरू किया।”

उन्होंने कहा, “अभियान के तहत 20 राष्ट्रीय राइफल्स और स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) के जवानों सहित सुरक्षा बलों ने छिपे हुए आतंकवादियों की घेराबंदी की। आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें एक पुलिस कांन्सेटबल की मौत हो गई।”

पीड़ित की पहचान मोहम्मद शफी के रूप में की गई है।

अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के खिलाफ अभियान अब भी जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493