मप्र में गुनगुनी धूप

भोपाल, 16 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह खिली गुनगुनी धूप ने मौसम सुहावना बना दिया। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहने के साथ धुंध छाने की संभावना जताई है।

राज्य में बुधवार की सुबह आसमान साफ होने के साथ खिली धूप से मौसम सुहावना रहा। बढ़ती ठंड के बीच चल रही हवाओं से धूप ने काफी हद तक राहत दिलाई। वहीं राज्य के कई हिस्सों में अब धुंध का असर दिखने लगा है। बीती रात और सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही, जिसका जनजीवन पर भी असर पड़ा। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में मौसम में शुष्क रहेगा, वहीं धुंध भी छा सकती है।

राज्य के मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी उतार चढ़ाव जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 13़.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 13.़8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 11़.3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 12़.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29़.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29़.3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 31.़2 और जबलपुर का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493