श्रीनगर, 31 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अन्य हिस्सों में अलगाववादियों द्वार आहूत प्रदर्शनों के मद्देनजर प्रशासन ने शुक्रवार को सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की है।
पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल (सीआरपीएफ) को संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया गया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “घाटी में कहीं भी कर्फ्यू नहीं लगाया गया है लेकिन पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती के इंतजाम किए गए हैं।”
अलगाववादी शुक्रवार की सामूहिक नमाज के बाद प्रदर्शन शुरू करेंगे।
गौरतलब है कि बडगाम जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ संघर्ष में तीन युवकों की मौत के बाद प्रदर्शन आहूत किए गए हैं।
प्रशासन ने एहतियातन के तौर पर वरिष्ठ अलगाववादी नेता सैद अली गिलानी और मीरवाइज उमर फारुख को श्रीनगर में नजरबंद रखा है जबकि मोहम्मद यासीन मलिक सेंट्रल जेल में बंद है।
कश्मीर घाटी से शुक्रवार सुबह को किसी भी तरह की अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
dharmpath.com dharmpath