जम्मू एवं कश्मीर में बस दुर्घटना में 17 मरे (लीड-2)

जम्मू, 14 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में 17 लोगों के मरने की खबर है।

जम्मू, 14 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में 17 लोगों के मरने की खबर है।

दुर्घटना में आठ लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि मिनी बस से चालक का नियंत्रण हटने के बाद बस पलटकर चेनाब नदी में जा गिरी।

पुलिस के अनुसार,”12 शवों को बाहर निकाला गया और पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को विशेष चिकित्सा के लिए जम्मू शहर में हेलीकॉप्टर से भेजा गया है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493