जम्मू एवं कश्मीर में हिमस्खलन से प्रभावित 7 परिवारों का बचाया गया

श्रीनगर, 7 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बडगाम जिले में गुरुवार को पुलिस ने हिमस्खलन से प्रभावित एक गांव के सात परिवारों को बचा लिया है।

पुलिस ने कहा कि भारी बर्फबारी के दौरान गुरुवार को कोकरबाग गांव में हिमस्खलन हुआ।

पुलिस ने कहा, “हमारे बचाव दल तुरंत गांव पहुंचे और 28 सदस्यों वाले सात परिवारों को बचाने में सक्षम रहे।”

पुलिस के मुताबिक, “परिवारों को खाग पुलिस थाने में पनाह दी गई है, जहां उन्हें खाने-पीने और सभी प्रकार की मदद मुहैया कराई गई है।”

पुलिस ने कहा, “सुरक्षित बचाए गए लोगों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493