छग : मुख्यमंत्री बघेल का मोदी से रायगढ़ दौरा आगे बढ़ाने का आग्रह

रायपुर, 7 फरवरी (आईएएनएस/वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनके छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के प्रवास को लेकर प्रसन्नता जाहिर की है। मुख्यमंत्री ने साथ ही प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया है कि 8 फरवरी को राज्य विधानसभा में बजट प्रस्तुत होने के कारण इस प्रवास को आगे बढ़ाने पर विचार करने का कष्ट करें।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पत्र में लिखा है, “मेरी इच्छा है कि आपके छतीसगढ़ प्रवास के दौरान मैं आपके स्वागत के लिए उपस्थित रहूं। लेकिन, इसी दिन 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ होने जा रहा है।”

उन्होंने कहा, “मुझे सत्र के प्रथम दिवस 8 फरवरी को राज्य के वित्त मंत्री के हैसियत से राज्य शासन का बजट सदन में प्रस्तुत करना है।”

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है, “आपका प्रवास और बजट प्रस्तुत होने की तिथि एक ही दिन होने के कारण दोनों दायित्वों के निर्वहन में व्यवहारिक कठिनाइयां आ रही हैं।”

मुख्यमंत्री ने इन व्यावहारिक कठिनाइयों को दृष्टिगत रखते हुए प्रधानमंत्री से छत्तीसगढ़ प्रवास की प्रस्तावित तारीख को आगे बढ़ाने का आग्रह किया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493